Ad Details
Ad ID: 49906
Added: 01/04/2022
Views: 671
Description
दिल्ली मेरठ EXPRESSWAY टोल रेट जानिए
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले दिनों संसद में कहा था, ‘अब दिल्ली से मेरठ जाने में सिर्फ 40 मिनट लगते हैं जबकि पहले चार घंटे लगते थे।’ उन्होंने कहा कि मेरठ वाले आइस्क्रीन खाने कनॉट प्लेस चले आते हैं। गडकरी का यह दावा था दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के दम पर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) और हाइवे पर आज रात 12 बजे से सफर करना महंगा हो जाएगा। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर के माध्यम से होगी। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। काशीपुर, भोजपुर और रसूलपुर सिकरोड़ के बीच टोल प्लाजा से टोल वसूली की जाएगी। जबकि बाकी जगह पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर के माध्यम से। सराय काले खां से लेकर डासना के बीच एनएच-9 और डीएमआई पर चलने वाले वाहनों पर टोल नहीं लगेगा। लेकिन यदि डासना से मेरठ की तरफ जाते है तो पूरे स्ट्रेच का टोल देना होगा। दिल्ली मेरठ EXPRESSWAY टोल रेट जानिए\
सराय काले खां से एंट्री के बाद एग्जिट पर कितना टोल?

इंदिरापुरम से एंट्री पर कितना टोल लगेगा?
| एंट्री: इंदिरापुरम | एग्जिट: रसूलपुर (रुपये में) | भोजपुर | मेन प्लाजा (काशीपुर) |
| कार, जीप, वैन या अन्य लाइट मोटर वीइकल | 55 | 80 | 105 |
| लाइट कॉमर्शिलय वीइकल, लाइट गुड्स वीइकल या मिनीबस | 85 | 130 | 165 |
| बस या ट्रक (दो एक्सल) | 180 | 270 | 350 |
| MAV/तीन एक्सल वाले वाहन | 195 | 295 | 385 |
| MAV (4-6 एक्सल) | 280 | 425 | 550 |
| ओवरसाइज वीइकल (सात या ज्यादा एक्सल) | 340 | 515 | 670 |
डूंडाहेड़ा से एंट्री पर कितना टोल?
| एंट्री: डूंडाहेड़ा | एग्जिट: रसूलपुर | भोजपुर | मेन प्लाजा (काशीपुर) |
| कार, जीप, वैन या अन्य लाइट मोटर वीइकल | 30 | 60 | 85 |
| लाइट कॉमर्शिलय वीइकल, लाइट गुड्स वीइकल या मिनीबस | 50 | 95 | 135 |
| बस या ट्रक (दो एक्सल) | 110 | 200 | 280 |
| MAV/तीन एक्सल वाले वाहन | 115 | 215 | 305 |
| MAV (4-6 एक्सल) | 170 | 310 | 440 |
| ओवरसाइज वीइकल (सात या ज्यादा एक्सल) | 205 | 380 | 535 |
डासना से एंट्री पर कितना टोल लगेगा?
| एंट्री: डासना | एग्जिट: रसूलपुर | भोजपुर | मेन प्लाजा (काशीपुर) |
| कार, जीप, वैन या अन्य लाइट मोटर वीइकल | 20 | 45 | 70 |
| लाइट कॉमर्शिलय वीइकल, लाइट गुड्स वीइकल या मिनीबस | 30 | 70 | 110 |
| बस या ट्रक (दो एक्सल) | 60 | 150 | 230 |
| MAV/तीन एक्सल वाले वाहन | 65 | 165 | 255 |
| MAV (4-6 एक्सल) | 95 | 235 | 365 |
| ओवरसाइज वीइकल (सात या ज्यादा एक्सल) |
लोकल्स के लिए भी टोल का रेट बढ़ा
टोल के 20 किमी के एरिया के लोकल लोगों के टोल पास का रेट 285 रुपये से बढ़ाकर 315 रुपये कर दिया गया है।

To Explore Delhi Visit : Delhi Portal

Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked. *